{"_id":"5d1603ad8ebc3e3cf975f60f","slug":"156172380113-40-hamirpur-hp-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-3 में 40 हजार नगदी, लाखों के गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वार्ड-3 में 40 हजार नगदी, लाखों के गहने ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान से 40 हजार की नकदी और लाखों के गहने ले उड़े शातिर
वार्ड तीन में दिनदहाड़े औजार से दरवाजे की कुंडी तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
पीड़ित परिवार के घर के पास के दो घरों में पूर्व में हो चुकी है चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-3 में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। शातिर दिनदहाड़े औजार से दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर से 40 हजार की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के गहने उड़ा ले गए हैं।
चोरों ने घर के अंदर रखे आर्टिफिशियल गहनों, लैपटॉप व एलईडी आदि को हाथ भी नहीं लगाया। जबकि असली गहनों पर चोर हाथ साफ कर गए। चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरवार दोपहर सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक एवं वर्तमान में जाइका में कार्यरत रविंद्र शर्मा के घर से शातिर नकदी व गहने चोरी करके ले गए। वारदात के समय पीड़ित दंपती अपने-अपने कार्यालय में थे, जबकि घर में कोई नहीं था। रविंद्र शर्मा की पत्नी डाक विभाग में कार्यरत है। शाम को कार्यालय से घर लौटने पर दरवाजे की कुंडी को टूटे हुए देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ माह पूर्व उनके साथ लगते दो घरों में भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को पुलिस थाना सदर से एसएचओ संजीव गौतम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर जाकर छानबीन की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।