फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इटली भेजने के नाम पर 31000 रुपये की धोखाधड़ी

इटली भेजने के नाम पर 31000 रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इटली में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक शातिर ने उपमंडल भोरंज के आधा दर्जन से अधिक लोगों को 20 लाख से अधिक की चपत लगाई है। पीड़ितों ने इस बारे में पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी व्यक्ति की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के बड़ा गांव खुतड़ी के रहने वाले वीरेंद्र कुमार पुत्र लाभ सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि एक व्यक्ति ने उनके घर पहुंचकर विदेश में नौकरी दिलवाने का दावा किया। आरोपी व्यक्ति ने बताया कि इटली में उसके बगीचे हैं, जहां पर काम करने के लिए युवाओं की बहुत जरूरत है। बगीचे में काम करने वाले प्रत्येक कामगार को वह प्रतिमाह 90 हजार रुपये वेतन देगा और इसके साथ में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क होगी। आरोपी व्यक्ति के झांसे में आकर 9 लोगों वीरेंद्र कुमार, परविंदर कुमार, रोहित शर्मा, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, सुखदेव, महेंद्र सिंह और सुरेंद्र शर्मा ने पहले 2-2 लाख रुपये जमा करवाए। इसके बाद दिल्ली में पहुंचकर 31-31 हजार रुपये मेडिकल करवाने के लिए अतिरिक्त दिए। लेकिन, कई महीने बीत जाने के बाद भी इन लोगों को इटली नहीं भेजा गया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, भोरंज पुलिस थाना के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed