फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नशे में हुड़दंग मचाने वाला पंचायत सचिव निलंबित

नशे में हुड़दंग मचाने वाला पंचायत सचिव निलंबित

Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले पंचायत सचिव को जिलाधीश हमीरपुर ने पंचायत सचिव के पद से निलंबित कर दिया है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से आई मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि के बाद उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने केंद्रीय नागरिक सेवाएं आचरण की नियमावली 1965 के नियम 10 (1) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके साथ ही उसे अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। तब तक पंचायत सचिव को खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमरोह का सचिव बुधवार 13 जून को शराब के नशे में पंचायत घर पहुंच गया। पंचायत सचिव ने नशे में खूब हुड़दंग मचाया। दोपहर को जब कुछ ग्रामीण अपने निजी कार्य से पंचायत घर पहुंचे तो उन्होंने पंचायत सचिव को फर्श पर लेटा हुआ पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत खंड विकास अधिकारी हमीरपुर को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ हमीरपुर पंचायत घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत सचिव को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में पंचायत सचिव का मेडिकल करवाया गया। उधर, खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अभिनीत कात्यान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed