{"_id":"5d0142f7bdec22078c371279","slug":"156036375716-hamirpur-hp-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से सेरी निवासी अधेड़ महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से सेरी निवासी अधेड़ महिला की मौत
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते सेरी गांव की एक 52 वर्षीय महिला की गलती से जहर खाने पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
बड़सर उपमंडल के सेरी गांव की ऊषा देवी (52) पत्नी राजिंद्र कुमार बुधवार को अपने घर पर ही थी। दोपहर के समय उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति सेना से सेवानिवृत्त है और एक बेटा है जिसकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।