{"_id":"5cfe9baebdec22072f0a19af","slug":"15601898611-hamirpur-hp-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा बाईपास पर तीन वाहनों में हुई टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भोटा बाईपास पर तीन वाहनों में हुई टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 503ए पर भोटा बाईपास के पास एक ही दिशा में जा रहे तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आपसी समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
सोमवार को ऊना की तरफ से आ रहे टेंपो ने आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी। वहीं इस कार ने आग चल रही एक और कार को टक्कर मार दी । इस टक्कर में सुनीता देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी मैड और आठ साल के बच्चे पूर्वांश पुत्र वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। सुनीता को बेहोशी की हालत में पीएचसी भोटा लाया गया। पीएचसी भोटा में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस चौकी भोटा प्रभारी सुखदेव ने कहा कि आपसी समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।