{"_id":"5cfe9ba4bdec22079179382d","slug":"156018985211-hamirpur-hp-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव; ढकावा में पशुशाला राख, मवेशी की मौत त्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग का तांडव; ढकावा में पशुशाला राख, मवेशी की मौत त्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी/रंगस/नादौन(हमीरपुर)। जिले में आग के तांडव से लोग खौफ में हैं। सोमवार को उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के ढकावा गांव में एक पशुशाला में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। ढकावा गांव की रोशनी देवी पत्नी स्वर्गीय किरपु राम की पशुशाला में दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। रोशनी देवी ने पशुशाला से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आधे घंटे में ढकावा पहुंच गई, लेकिन तब तक पशुशाला जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से भैंस को पशुशाला से बाहर निकालकर बचा लिया, लेकिन भैंस के करीब डेढ़ वर्षीय बछड़े को नहीं बचा सके।
करेर पंचायत प्रधान सुदर्शन कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार व हलका पटवारी अश्वनी कुमार ने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आकलन किया। हलका पटवारी के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उपप्रधान राजेश कुुमार ने बताया कि पशुशाला में रखी मनरेगा के सरकारी सीमेंट की 35 बोरियां भी जलकर खाक हो गई हैं। उधर, उपमंडल नादौन की कंडरोला पलासी पंचायत के गांव मंडहेतर में आग लगने से एक गोशाला जल गई। यह आग जंगल से होते हुए रिहायश तक पहुंची। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय पर आग पर काबू पा लिया नहीं तो गांव के अन्य घर इसकी चपेट में आ सकते थे। पीड़ित डॉ. किशोरी लाल पुत्र बसंत लाल ने बताया कि गोशाला से धुआं उठता देखा तो गोशाला में बंधें पशुओं को समय रहते बचा लिया। वहीं इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल वाहन गांव में तो पहुंचा, लेकिन सड़क न होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। एसडीएम डीआर धीमान ने लोगों से अपील की है कि जंगलों व घासनियों में आग न लगाएं।