{"_id":"5b48af054f1c1b4d748b45a0","slug":"151531490053-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी को हमीरपुर लाया गया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र अशोक निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। साहिल के खिलाफ हमीरपुर पुलिस थाने में वर्ष 2012 में मारपीट के आरोप में केस दर्ज था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा। लेकिन, बार-बार समन के बावजूद आरोपी कोर्ट में नहीं आया। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को वर्ष 2015 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। पीओ सेल ने शुक्रवार सुबह आरोपी को पठानकोट से गिरफ्तार किया है।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को उसके गांव पट्टा झरलोग, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। अनिल कुमार ने कुछ दिन पूर्व हमीरपुर में किराये के मकान में रहने वाले बिलासपुर की युवती से उसके कमरे में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीओ सेल में एएसआई दीपक ठाकुर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी युवकों से मामले में पूछताछ की जा रही है।