{"_id":"5a54f3304f1c1b273c8b5ae4","slug":"151515516720-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के उल्लघंन पर काटे दस चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात नियमों के उल्लघंन पर काटे दस चालान
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूरी पर स्थित जोलसप्पड़ कस्बा में पुलिस ने मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दस वाहन चालकों के चालान काटे हैं। रंगस और जोलसप्पड़ कस्बा के पास एएसआई कुलदीप सिंह और उनकी टीम ने मंगलवार दोपहर को नाका लगाया। इस दौरान बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के दस चालान किए गए। एएसआई ने कहा कि इस मौके पर चारपहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन