{"_id":"5b96ad57867a5501346c26f0","slug":"141536601431-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन चौक में रोस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नादौन चौक में रोस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन चौक में रोस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
एसपी के पीएसओ ने बाइक में लगी आग को बुझाया
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के नादौन चौक पर सोमवार दोपहर को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान राख हो गया। इस अग्निकांड के कारण दुकान मालिक को लाखों रुपये की चपत लगी है। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक बाइक भी इस अग्निकांड की चपेट में आ गई। बाइक की आग को वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के अंगरक्षक संजीव सिंह ने बुझाया। संजीव सिंह वहां से गुजर रहे थे और रेस्टोरेंट में आग लगी देखकर रुक गए और बचाव कार्य में लग गए। उन्होंने बाइक को सड़क की दूसरी ओर धकेला और मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बाइक की टंकी के पास लगी आग को समय रहते नहीं बुझाया जाता को टंकी ब्लास्ट होने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं रेस्टोरेंट मालिक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टेशन फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रेस्टोरेंट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।