{"_id":"5ae5f99d4f1c1b390a8b7273","slug":"131525021085-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल चोरी मामले में दो नाबालिग सहित चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबल चोरी मामले में दो नाबालिग सहित चार धरे
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं में हुई केबल चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग युवकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई है जबकि नाबालिग आरोपियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
एक सप्ताह पहले सठवीं पंचायत के खलौत गांव से केबल चोरी हुई थी। केबल चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जब गांव में दबिश दी तो आरोपियों ने 21 मीटर लंबी तार गांव के एक घर के पास रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। शेष तार को आरोपी अपने साथ लगे गए थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को केबल चोरी के चारों आरोपियों को धर लिया। आरोपियों से मौके पर 5 किलो 700 ग्राम तांबे की तार भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शेष दो आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से 5 किलो 700 ग्राम तार बरामद की है। कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।