फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में अवैध खनन पर 20 के काटे चालान

जिला में अवैध खनन पर 20 के काटे चालान

Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन पर बीस के चालान
विज्ञापन

एक माह में पांच से वसूले 22 हजार
विभाग ने खनन माफिया पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त बीस लोगों के चालान काटे हैं। खनन माफिया की आए दिन लोगों की आ रही शिकायतों को लेकर विभाग ने औचक निरीक्षण किया। विभाग ने एक माह में निरीक्षण के दौरान बीस चालान काटे हैं। इनमें पांच खनन माफियों से 22 हजार पांच सौ रुपये वसूल किए गए हैं, जबकि शेष 17 खनन माफिया अभी चालान का भुगतान करेेंगे। विभाग ने शेष खननकारियों को 31 मार्च सेे पहले जुर्माना राशि जमा करवाने का अल्टीमेटम दिया। अगर खनन माफिया समय से पहले चालान राशि जमा नहीं करवाते हैं, तो इन पर कोर्ट कार्रवाई करेगा। खनन विभाग ने अवैध ढुलान के 18 औैर अवैध डंपिंग के दो चालान किए हैं। लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर विभाग ने खड्डों का औचक निरीक्षण कर खननकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि एक माह के भीतर 20 अवैध खननकारियों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच खनन माफियों से 22 हजार 5 सौ रुपये वसूल किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि खड्डों में अवैैध रूप से खनन करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed