फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कर्मचारियों के साथ की हाथापाई, मौके पर पहुंची पुलिस

कर्मचारियों के साथ की हाथापाई, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 27 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय बड़सर में शनिवार को लाइसेंस रिन्यू करवाने आए एक युवक ने महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। बिझड़ी के गरड़ी गांव का युवक अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने कार्यालय में आया। लाइसेंस ब्रांच में बैठी कर्मचारी ने उसे बताया कि इंटरनेट नहीं चल है। ऐसे में लाइसेंस रिन्यू नहीं हो सकता है। ऐसे में ॉयुवक आगबबूला हो गया और इस बात पर अड़ गया कि उसके मोबाइल फोन पर बेेवसाइट चला कर उसके लाइसेंस को रिन्यू किया जाए। कर्मचारी ने ऐसा करने में अपनी असमर्थता जताई लेकिन युवक नहीं माना और अधीक्षक केबिन में जाकर राजनेताओं को फोन करने लगा। ऐसे में एक राजनेता ने कर्मचारियों को युवक का काम कर देने के बारे कहा लेकिन कर्मचारी सिस्टम न चलने के कारण कुछ भी कर पाने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन

अन्य वरिष्ठ कर्मचारी ने जब इस युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। यहां तक कि युवक ने एक पुरुष कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ डाले। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन युवक के सिर कछ ऐसे राजनीतिक खुमारी चढ़ी थी कि वह कुछ भी सुुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान एसडीएम के कार्यालय में न होने से कर्मचारी अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे। मौके पर कुछ स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। उधर अधीक्षक एसडीएम कार्यलय बड़सर रूप लाल का कहना है कि इंटरनेट न चलने के समस्या आई थी। गरड़ी गांव के युवक को बाद में समझाकर मामले को मौके पर निपटा दिया गया था। वहीं डीएसपी धर्म चंद का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed