{"_id":"5a564ed64f1c1b0a788b7c98","slug":"131515605718-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगुघाटी में दो युवकों से 115 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांगुघाटी में दो युवकों से 115 ग्राम चरस बरामद
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ते कागुघाटी गांव में पुलिस ने दो युवकों से 115 ग्राम चरस पकड़ी है। भोरंज पुलिस के मुख्य आरक्षी अनुपम शर्मा की अगुवाई में मंगलवार शाम पौने सात बजे पुलिस ने कांगुघाटी में यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया था।
चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सुलगवान की तरफ से तेज रफतारी से आई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया। इतने में वह भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने रोक लिया और शक के आधार पर तलाशी ली। मोटरसाइकिल चालक अनमोल सिंह उर्फ ईशू पुत्र कमलजीत गांव व डाकघर खुथड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर व पीछे बैठे कमलेश कुमार उर्फ केछू पुत्र अमर सिंह गांव डुकार डाकघर जलाड़ा तहसील व जिला चंबा के पास 115 ग्राम चरस पकड़ी गई है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि दोनों युवकों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।