फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खरबाड़ में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

खरबाड़ में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Sun, 04 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खरबाड़ में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
बस का पट्टा टूटने से हादसा, पुलिस में नहीं मामला - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)।
उपमंडल भोरंज के कस्बे खरबाड़ में रविवार सुबह करीब 10 बजे निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है। बस चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। बस में अचानक तकनीकी खराबी आने से यह घटना हुई।


रविवार सुबह जाहू से एक निजी बस ऊना जा रही थी। करीब दस बजे खरबाड़ के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के समय बस कि गति बहुत कम थी। बस में उस समय करीब 30 सवारियां थी। किसी भी सवारी को कोई भी चोट नहीं आई है। बस के चालक ने बताया कि बस का पट्टा टूटने से यह अनियंत्रित हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में किसी भी सवारी को कोई भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed