{"_id":"5c0fea9bbdec2241c9371069","slug":"11544546971-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनेहड़ा की महिला ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपनेहड़ा की महिला ने जहर निगलकर दी जान
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते सपनेहड़ा गांव की एक महिला ने जहर निगलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला बीते दो वर्षों से मानसिक तनाव में थी।
पुष्पा देवी (45) पत्नी विनोद कुमार निवासी गांव सपनेहड़ा ने रविवार शाम को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे टौणी देवी अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह भी उसकी तबीयत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान सोमवार शाम को महिला की मौत हो गई। महिला के पति पंजोत में मोटर मेकेनिक का काम करते हैं। जबकि महिला की बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे ने अभी बीकॉम किया है और रोजगार की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व महिला के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला मानसिक तनाव में रहने लगी। रविवार को उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।