{"_id":"5c65a35fbdec2275c5124148","slug":"111550164831-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में बंदूक दिखाकर कर दी युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लदरौर में बंदूक दिखाकर कर दी युवक की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत तीन लोगों ने एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर उसकी पिटाई कर डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना भोरंज में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
लदरौर गांव के वरुण ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार शाम को वह लदरौर कस्बे में था। तभी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी खुथड़ी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने उसे बंदूक दिखाई और उसके साथ मारपीट आरंभ कर दी। इसके साथ ही इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।