फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर के दरबोड़ में दबोचा दुष्कर्म मामले का उद्घोषित अपराधी

बड़सर के दरबोड़ में दबोचा दुष्कर्म मामले का उद्घोषित अपराधी

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के पीओ सेल ने मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म के दोषी उद्घोषित अपराधी को बड़सर के दरबोड़ से शुक्रवार को पकड़ लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी ने अपनी मंदबुद्धि नाबालिग बेटी से वर्ष 2012-13 में दुष्कर्म किया था। वर्ष 2014 में उसे न्यायालय से दस साल की सजा का फैसला सुनाया था। दोषी को सजा काटने के लिए कंडा जेल भेज दिया। कंडा जेल से अप्रैल 2015 में पैरोल पर आया दोषी फरार हो गया। इसके बाद न्यायालय ने दोषी को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया।
विज्ञापन

जनवरी 2013 में दोषी की पत्नी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाया था। जिसके बाद कोर्ट ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई। 55 वर्षीय दोषी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। हेड कांस्टेबल विनोद ठाकुर और कांस्टेबल रवि ठाकुर की टीम ने उसे दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी को बड़सर के दरबोड़ से दबोचा है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed