फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज

जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कलूर पंचायत के मौवालघाट गांव की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ धक्कामुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। गांव की बवीता देवी पत्नी पुष्पेंद्र राणा ने पुलिस में शिकायत दी है कि गांव के जोगिंद्र सिंह के साथ जमीन विवाद चला है। कोर्ट ने इस बारे में स्टे जारी किया है। स्टे मिलने पर जोगिंद्र सिंह आपे से बाहर हो गया और उनके घर में आकर गाली गलौज तथा धक्का मुक्की करने लगा। वहीं उसके ससुर को भी धक्का देकर कुर्सी से गिरा दिया और परिवार को काट देने की धमकी दी। एसएचओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed