फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime news hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रधान पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

Sun, 28 Jan 2024 02:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत एक पंचायत में लड़की ने पंचायत प्रधान पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरी तरफ पंचायत प्रधान ने भी लड़की की मां पर उसके साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज किया है। लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी सुबह करीब 10:00 बजे जब घर से अपने काम के लिए जा रही थी तो वह भी उसके पीछे कुछ दूरी पर चली हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसे लड़की के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह भागकर मौके पर पहुंची तो आरोपी उसके सामने वहां से भाग गया। लड़की ने कहा कि पंचायत प्रधान ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला ने कहा कि भागते समय आरोपी ने उसे भी धक्का दिया था। दूसरी ओर पंचायत प्रधान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपी को निराधार बताया है और कहा कि उसके विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया है। प्रधान ने कहा कि महिला ने उसके साथ गाली गलौज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है तथा पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed