{"_id":"619e75e64223c97faf463cf9","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml391296923","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने पर तीन वाहनों को किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने पर तीन वाहनों को किया जुर्माना
विज्ञापन
नादौन। ब्यास नदी किनारे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग ने दो दिनों में तीन वाहनों पर जुर्माना ठोका जबकि कई अन्य वाहन भी विभाग ने पकड़े। नादौन स्थित दसवीं पातशाही गुरुद्वारा के ठीक सामने हो रहे अवैध खनन को लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा में कार्यरत कर्मियों ने रोष व्यक्त किया था। आने वाले समय में इस खनन से ऐतिहासिक धरोहर को भी नुकसान पहुंच सकता है जिसे लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की है।
नादौन अस्पताल सड़क के आसपास रहने वाले लोगों ने भी कई बार आपत्ति जताई है कि रात भर खनन में लगे वाहनों की वजह से वह घरों में आराम नहीं कर पाते हैं। लोगों ने कहा कि रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक स्थानीय अस्पताल से नादौन बस अड्डा सड़क पर ऐसे वाहनों का काफी शोर-शराबा रहता है। नादौन अस्पताल के कई रोगी और उनके तीमारदार भी ऐसी ही शिकायत कर चुके हैं। जिला खनन अधिकारी हरविंदर जमवाल ने कहा कि विभाग इन क्षेत्रों में निरंतर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।