फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

दू,-दही, किराना की आड़ में अनावश्यक समान बेच रहे दुकानदार

Fri, 10 Apr 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime
सुजानपुर उपमंडल की दुकानों का निरीक्षण करते नगर परिषद के ईओ संजय कुमार। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। आवश्यक सामान की बिक्री की आड़ में अन्य सामान बेचने के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। लॉकडाउन के दौरान रोजमर्रा की जरूरतमंद चीजों को लेकर दूध, सब्जी, मेडिकल स्टोर, राशन बिक्री को लेकर निर्धारित समय की छूट दी गई है, लेकिन इसका फायदा उठाकर जनरल स्टोर के दुकानदार इन वस्तुओं के साथ अन्य सामान की बिक्री करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने औचक निरीक्षण करके दुकानदारों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भनक लगते ही बिक्री कर रहे दुकानदारों ने दुकानों का शटर नीचे कर बाहर फुटपाथ पर दूध दही की बिक्री शुरू कर दी। हालांकि, इससे पूर्व दुकान खोल कर जमकर अन्य सामानों की बिक्री कर रहे थे। लॉकडाउन के चलते सरकार और प्रशासन की ओर से केवल आवश्यक वस्तुओं को लेकर दूध, सब्जी, दवाइयां, राशन आदि दुकानें खोलने को लेकर बाकायदा से समय निर्धारित किया गया है। लेकिन, कुछ दुकानदार इन वस्तुओं को बेचने के बहाने अन्य ऐसी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं जोकि आवश्यक वस्तुओं के दायरे में नहीं आती है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार दही, दूध, सब्जी, राशन के बहाने अनावश्यक वस्तुओं की बिक्री करने को लेकर भी जुटे हुए थे। प्रशासन की भनक लगते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद करके बाहर दूध और दही की बिक्री शुरू कर दी। इस संबंध में नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ लोग राशन, सब्जी, दूध-दही की बिक्री की आड़ में अनावश्यक वस्तुओं की भी बिक्री कर रहे थे। उन्हें चेतावनी दी गई हैं। उनके साथ वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed