फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 8 में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनीत कुमार (27) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव डिगरी, डाकघर व तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। मृतक अपनी पीछे पत्नी और पांच साल की बेटी छोड़ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विनीत कुमार हमीरपुर में टैक्सी चलाता था। उसने पांच साल पूर्व हमीरपुर में एक युवती से विवाह किया था। उसकी पांच साल की बेटी है। वह दो दिन पूर्व सवारी को लेकर शिमला गया हुआ था। जबकि पीछे से पत्नी अपने मायके गई हुई थी। चूंकि मायके में पत्नी की मां अकेली रहती है। बताया जा रहा है कि रात को जब वह शिमला से हमीरपुर पहुंचा तो उसने पत्नी से फोन पर बात भी की थी। इसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी सुबह हमीरपुर पहुंची तो दरवाजा बंद था। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खोला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर युवक की लाश लटकी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर में चंबा के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। दंपति के बीच फोन पर क्या बात हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed