{"_id":"68c1dc83a41e97ea5a03d54d","slug":"creche-facility-in-mini-secretariat-complex-working-women-will-get-benefit-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-166316-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय परिसर में क्रेच की सुविधा, कामकाजी महिलाओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय परिसर में क्रेच की सुविधा, कामकाजी महिलाओं को मिलेगा लाभ
Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय हमीरपुर में बनाए गए सरकारी क्रैच में खेलता बच्चा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कामकाजी महिलाएं अब छोटे बच्चों को क्रेच (शिशु गृह) में रखकर कार्य कर सकेंगी। महिलाओं की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय परिसर में क्रेच का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
महिलाएं सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक दो से पांच साल तक के बच्चों को छोड़कर कार्य स्थल पर जा सकेंगी। क्रेच में एक साथ तीन दर्जन से ज्यादा बच्चों को रखने की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन की ओर से क्रेच में बच्चों की देखभाल से लेकर रखरखाव के लिए दो महिलाओं को नियुक्त किया गया है, जो बच्चों की देखभाल से लेकर उनके खाने-पीने का कार्य भी करेंगी।
क्रेच में बच्चों की देखभाल के लिए अलग-अलग फीस तय की गई है। इसमें आधे दिन के लिए 800 रुपये और पूरा दिन का 1500 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसका सबसे बड़ा लाभ उन महिला कर्मचारियों को होगा, जिनके बच्चे छोटे हैं। मिनी सचिवालय परिसर के सौंदर्यींकरण कार्य के साथ पहली बार क्रेच का निर्माण किया गया है। पूर्व में महिलाओं को अक्सर प्ले स्कूलों में भारी भरकम फीस देकर बच्चों की देखभाल के लिए छोड़ना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब मुख्यालय में सुविधा मिलने से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
क्रेच के साथ लगते मैदान में बुजुर्गों और बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क की सुविधा भी है, जिसमें बच्चे खेलकूद गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। क्रेच में बच्चों को खेलने के लिए हॉल, कार्टून देखने के लिए टीवी, सोफे, कुर्सी-टेबल, पढ़ने के लिए स्थान और सोने के लिए बैड, खाना खाने के लिए कमरा और शौचालयों की उचित व्यवस्था है। ऐसे में महिलाएं आसानी से क्रेच में छोड़कर अपना कार्य कर सकेंगी।
कोट
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि कामकाजी अभिभावकों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। न्यूनतम शुल्क पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।