फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Created a computer-based database for monitoring Kovid patients

कोविड मरीजों की निगरानी के लिए कंप्यूटर आधारित डाटाबेस बनाया

Tue, 18 May 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में ग्राम पंचायतों के युवा प्रतिनिधि नवोन्मेषी विचारों के साथ सहयोग कर रहे हैं। नादौन विकास खंड की ग्राम पंचायत मनसाई के युवा उपप्रधान अमनदीप ने संक्रमित व्यक्तियों की निगरानी के लिए दैनिक रिपोर्टिंग सिस्टम तैयार किया है, जिससे पंचायत क्षेत्र में होम आइसोलेट तथा अन्य संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल में और आसानी हुई है। पंचायत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ने के बाद ऐसे लोगों की निगरानी के लिए अमनदीप ने एक कंप्यूटर आधारित डाटाबेस तैयार किया है। इसमें सैंपल टेस्टिंग की तिथि से लेकर संक्रमित व्यक्ति का नाम, उम्र, गांव तथा उसकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन

गृह पृथकवास में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की दैनिक स्थिति, डीसीसीसी, डीसीएच में रेफर तथा कोरोना को मात दे चुके लोगों का ब्योरा डाटाबेस में उपलब्ध रहता है। आशा वर्कर का नाम एवं फोन नंबर भी इसमें जोड़ा है और उन्होंने रोजाना कितने संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क किया, उसका विवरण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अमनदीप बताते हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 11.00 बजे तक संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर सभी संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे इसे कंप्यूटर डाटाबेस में चढ़ाने के बाद दोपहर लगभग अढ़ाई बजे तक स्थानीय प्रशासन के साथ साझा करते हैं। वहीं, ग्राम स्तर पर उन्होंने एक वर्चुअल ग्रुप भी बनाया है। यह जानकारी इस ग्रुप में भी डाल दी जाती है, ताकि पंचायत के लोगों को भी अपडेट रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी लोगों से बात कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं इत्यादि के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। जहां जरूरत हो, वहां स्थानीय युवाओं एवं अन्य लोगों के माध्यम से आवश्यक सामान इत्यादि भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत में अभी तक 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 19 होम आइसोलेशन में और दो कोविड केंद्रों में हैं तथा सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। लोगों को कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने अपनी रिपोर्ट के अंत में 10 बिंदुओं में सभी सावधानियां एवं निर्देश भी अंकित किए हैं। उनका यह प्रयास न केवल पंचायत के लोगों को जागरूक एवं सतर्क रखता है, बल्कि स्थानीय प्रशासन को भी इससे काफी मदद मिल रही है। खंड विकास अधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल का कहना है कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में रिपोर्टिंग एक महत्वपूर्ण कारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed