{"_id":"61e99b6b03eeb532117276a8","slug":"creamnation-of-martyre-hamirpur-hp-news-sml39727936","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पार्थिव देह का आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पार्थिव देह का आज होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
आईएनएस युद्धपोत विस्फोट में शहीद हुए हमीरपुर के सठवीं कें सुरेंद्र ढटवालिया। फाइल फोटो - संवाद
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी(हमीरपुर)। युद्धपोत आईएनएस रणवीर हादसे में शहीद हमीरपुर के जांबाज सुरेंद्र ढटवालिया का अंतिम संस्कार शुक्त्रस्वार को उनके पैतृक गांव के शमशान घाट झोरघाट में राजकीय सम्मान के साथ होगा।
दिवंगत जांबाज का शव मुंबई से हवाई मार्ग से दिल्ली और दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए घर पहुंचेगा। एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने बताया कि शहीद सुरेंद्र की पार्थिव देह लेकर आ रही नेवी की टीम के लिए साथ लगते राजकीय उच्च पाठशाला सठवीं में ठहरने की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना में एमसीपीओ रैंक के अधिकारी सुरेंद्र ढटवालिया मंगलवार को मुंबई के नजदीक युद्धपोत आईएनएस में हुए विस्फोट में शहीद हो गए थे।
सुरेंद्र ढटवालिया जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के रहने वाले थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पैतृक गांव सठवीं में शोक की लहर है। शहीद सुरेंद्र ढटवालिया अपने पीछे माता केहरो देवी, पत्नी नीलम कुमारी और दो बेटियां अंशिका तथा काजल को छोड़
विज्ञापन
गए हैं।