{"_id":"61e99c1ab20d4f37561c69e7","slug":"creamination-of-boy-who-sank-in-lake-hamirpur-hp-news-sml3972797175","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में डूबे युवक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में डूबे युवक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला ऊना के लठियाणी घाट में डूबे युवक का शव मिलने के बाद वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत दलचेहड़ा से संबंध रखने वाले 19 वर्षीय कार्तिक के शव को मुखाग्नि उसके चचेरे भाई ने दी।
बुधवार बाद दोपहर लठियाणी के पास गोबिंदसागर झील किनारे हुए हादसे में कार्तिक बाइक समेेत झील में गिर गया था। युवक का शव गोताखोरों ने वीरवार को झील से निकाला। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाया गया। परिजनों को एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है। युवक ऊना में मिलिट्री भर्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था और इकलौता बेटा था।