{"_id":"57f4e51e4f1c1bcd4e2701b6","slug":"cps-starts-public-interaction-campaign-at-barsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र की करेर पंचायत से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव ने करेर पंचायत में विकास कार्यों का जायजा लिया तथा जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
लखनपाल ने कहा कि सभी गांवों को सड़कों के साथ जोड़ने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार किया जा रहा है। कई जगहों पर निजी भूमि के चलते सड़क निर्माण को लेकर बाधाएं भी आ रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह कर कहा कि सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि दान करने में भी लोग आगे आएं।
विज्ञापन
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को भी बदला जा रहा है। पुरानी पेयजल स्कीमों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया जा रहा है। लखनपाल ने सभी अधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौैके पर पंचायत प्रधान सुदर्शन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।