फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CPIM protested against inflation and rising prices of petrol and diesel

महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ गरजी माकपा

Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और सीटू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हमीरपुर तहसील से गांधी चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। सीपीएम राज्य सचिवालय सदस्य कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी का जनता पर कहर है। दूसरी तरफ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का कहर है। देश की मोदी सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर दिन बढ़ोतरी कर रही है। जब से देश की सत्ता पर काबिज हुई है, उससे जुड़े हुए संगठन विपक्ष में थे तो यही बीजेपी सड़कों पर उतरकर और नंगा नाच करके पेट्रोल, डीजल और महंगाई की कीमतों के खिलाफ सड़कों को जाम कर देते थे। आज वही लोग सत्ता में आने के बाद मूकदर्शक बने हैं और पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करते।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों की वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। आज महंगाई आजाद भारत के बाद सबसे तेज दर से बढ़ते हुए चरम स्थिति पर पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ इस महामारी के दौर में मेहनतकश वर्ग की आमदनी सिकुड़ चुकी है और सरकार रियायतें देने के बावजूद जनता पर महंगाई और अन्य कई तरह के टैक्स थोपे जा रही हैं और डिपुओं में मिलने वाले राशन में भी बेहद कटौती कर दी है।
विज्ञापन

मोदी सरकार आम जनता की आजीविका पर दुगनी रफ्तार के साथ हमले कर रही है। सरकार से मांग है कि वह इन जन विरोधी नीतियों को वापस ले और महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और डीजल-पेट्रोल के दामों में कटौती कर इस महामारी के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाए और डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। अन्यथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जनता को लामबंद करते हुए लंबा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed