फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CPIM demonstrated against inflation

महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में गरजी माकपा

Sat, 02 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CPIM demonstrated against inflation
महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में रैली निकालते सीपीआईएम कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में प्रदर्शन किया। तहसील से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला कमेटी सदस्य सुरेश राठौर, प्रताप राणा और रंजन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की दिवालिया आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। अनाज, दाल, तेल आदि के दामों में बढ़ोतरी के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हमेशा दुनिया और देश में आए संकट को जनता पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया है। जब दुनिया और देश में कोरोना महामारी आई तो मजदूरों के चालीस श्रम कानूनों को खत्म किया। मजदूर विरोधी चार श्रम कोड बनाए।
विज्ञापन

महामारी के दौर में ही तीन कृषि कानून बनाकर किसानों पर हमला किया गया। इसे किसानों ने आंदोलन के माध्यम से वापस लेने पर केंद्र सरकार को मजबूर किया। अब यूक्रेन और रूस युद्ध के दौरान केंद्र सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सरिया, सीमेंट, बिजली का सामान और अन्य चीजों के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा को मिली जीत के कारण भी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है। 2014 में रसोई गैस का सिलेंडर मात्र 460 रुपये था और अब 1100 रुपये में मिल रहा है। यहां तक स्कूल फीस और कॉपी, किताबों और पेन-पेंसिल समेत अन्य स्टेशनरी के दाम भी कई गुणा बढ़ा दिए हैं।

पार्टी ने मांग की कि महंगाई को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन में ब्रह्म दास, सुशीला, कमलजीत, सुनील, देशराज, रजनी, बीना संदला, अंजना, ज्योति, कुर्मी, मीना, ममता, वीना, रजनी समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed