फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cowshed imprisoned in locks and thorny bushes, efforts trapped in files

Hamirpur (Himachal) News: ताले और कंटीली झाड़ियों में कैद गोशाला, फाइलों में जकड़े प्रयास

Tue, 28 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cowshed imprisoned in locks and thorny bushes, efforts trapped in files
बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद
हमीरपुर। लाखों रुपये की लागत से बनी गौशाला कंटीली झाड़ियों और ताले की कैद में जर्जर हो रही है और लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। जिला के सबसे बड़े निकाय नगर निगम हमीरपुर में हथली पुल के समीप बनाई गोशाला पर कई सालों से ताले लटके हुए हैं। ऐसे में समस्या से निपटाने के लिए गठित समिति के प्रयास केवल फाइलों तक ही सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन

जिला में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या ने आम जनमानस के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बना दिया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में 28 गोसदनों और एक गो अभ्यारण्य की सुविधाएं केवल औपचारिकताओं तक सीमित हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान भाषणों तक ही सिमट कर रह जाता है।इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गांवों से लेकर शहरों और कस्बों में विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा, लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर छह में बनाई गई गोशाला में केवल दो गायों को बांधने की जगह है, जबकि मुख्य बाजार और चौगान में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर साल स्थानीय नगर निकायों की बैठकों में लावारिस पशुओं के समाधान के लिए चर्चाएं की जाती हैं, लेकिन ठोस रणनीति का अभाव होने के कारण इस समस्या का धरातल पर कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। हर साल लावारिस पशु सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं। खेतों में पशुओं की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
नगर परिषद सुजानपुर की ओर से वार्ड नंबर छह में गोशाला का निर्माण करवाया गया है। वर्तमान में गौशाला में दो गायों की देखरेख की जा रही है। पशुपालन विभाग के सहयोग से पशुओं को पकड़कर गो अभ्यारण खैरी भेजा जा रहा है।

- शकुंतला पटियाल, अध्यक्ष, नगर परिषद सुजानपुर।

नगर परिषद हमीरपुर में लावारिस पशुओं के आतंक का समाधान करने के लिए कमेटी गठित की गई थी, ताकि पशुओं को सड़कों से उठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। अब नगर निगम बनने बाद कमेटी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।

-मनोज मिन्हास, पूर्व अध्यक्ष, तत्कालीन नगर परिषद हमीरपुर


गोशाला के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। आखिर क्यों इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है, इसकी पड़ताल की जाएगी। हाल ही नगर निगम हमीरपुर का कार्यभार मिला है। कर्मचारियों से जानकारी जुटा कर कार्य किया जाएगा।


-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

बस अड्डा अड्डा भोटा के साथ संपर्क रास्ते पर खड़े लावारिस पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed