फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cow fell into ancient well in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में प्राचीन कुएं में गिरी गाय

Sat, 04 May 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने अग्निशमन विभाग को किया सूचित, कर्मचारियों ने बाहर निकाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपर के वार्ड नंबर चार में बने प्राचीन कुएं में गाय गिर गई। सुजानपुर में बने प्राचीन कुएं के साथ लगते रास्ते से जब सुबह लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने किसी चीज की कुएं में होने की आहट सुनी। लोगों ने गहरे, अंधेरे और सूखे कुएं में अपने मोबाइल फोन की लाइटें जला कर देखा तो उसके अंदर एक गाय गिरी हुई थी जो कुएं से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर और सुमित कुमार को दी। इन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग सुजानपुर को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों फायरमैन अमित कुमार, फायरमैन सुभाष चंद, चालक रविंद्र चंद, फायर मैन गृह रक्षक विकास चंद, फायर मैन गृह रक्षक वीर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद इस अंधेरे, सूखे और गहरे कुएं से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed