{"_id":"659312d1308718213e06e96c","slug":"cow-dies-of-rabies-18-people-drinking-milk-reach-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-17778-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गाय की रैबीज से मौत, दूध पीने वाले 18 लोग पहुंचे मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गाय की रैबीज से मौत, दूध पीने वाले 18 लोग पहुंचे मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बजूरी में दुधारू गाय की रैबीज से मौत से लोगों में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों ने गाय का दूध पीया है, वह चिंतित हो गए हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन दिन में ही 18 लोग रैबीज का टीका लगवाने पहुंचे। इन लोगों ने गाय का दूध पीया था। 25 दिसंबर को ग्राम पंचायत बजूरी में एक गाय की मौत हो गई।
गाय को किसी लावारिस कुत्ते ने काट लिया था और गाय को रैबीज हो गया था। ऐसे में जिन लोगों ने यहां से दूध लगवाया था, वह घबरा गए और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचने शुरू हो गए। 25 दिसंबर को पांच लोग, 27 दिसंबर को नौ लोग और 31 दिसंबर को चार लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर लोग रैबीज का टीका लगवा रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक यदि उबाल कर दूध पीया गया है तो बीमारी का खतरा नहीं रहता है।
कोट
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि रैबीज से गाय की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। दूध को उबाल कर पीने से कुछ नहीं होता है। लोगों में इसे लेकर भ्रांति फैल जाती है।