फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   court decision

Hamirpur (Himachal) News: वाहन में बंधक बनाकर मारपीट करने पर एक साल की जेल

Tue, 22 Nov 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गलत तरीके से प्रतिबंधित करना, यौन उत्पीड़न, मारपीट और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के दो दोषियों को हमीरपुर न्यायालय ने एक साल के कारावास और छह-छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला न्यायवादी डिंपल ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून 2013 को गांव खुड़ाना डाकघर जंगलबैरी निवासी सुरेश कुमार और खैरी निवासी मक्खन सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सुजानपुर में भादंसं की धारा 342, 354 व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन वाहन में बंधक बनाया, मारपीट की और लज्जा भंग करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़ित और आरोपियों से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन शाविक घई की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए भादंसं की धारा 342 के तहत छह माह का कारावास व एक हजार रुपये जुर्माने, जबकि भादंसं की धारा 354 के तहत एक साल का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed