{"_id":"66a0ff73451789ac570b12a5","slug":"councilor-should-personally-attend-and-get-ration-distributed-in-anganwadi-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132103-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी तौर पर उपस्थित होकर आंगनबाड़ी में राशन वितरण करवाएं पार्षद : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी तौर पर उपस्थित होकर आंगनबाड़ी में राशन वितरण करवाएं पार्षद : सोनी
विज्ञापन
नपं नादौन कार्यालय में हुई शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के कार्यालय में बुधवार को शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए भी अलग से कई योजनाएं आरंभ की गई हैं।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समस्त पार्षदों से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के बारे में समस्त शहरवासियों को पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा समस्त पात्र परिवारों की पहचान करके उन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
सोनी ने पार्षदों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर वहां से पूर्ण जानकारी एकत्रित करें और प्रतिमाह होने वाले खाद्य वितरण के समय पर भी वह स्वयं उपस्थित होकर वितरण करवाएं। इसकी पूरी जानकारी उनके पास होना आवश्यक है ताकि किसी भी समस्या या शिकायत का उचित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नगर पंचायत सचिव रमन कुमार, उपाध्यक्ष उषा सौंधी, सुषमा अवस्थी तथा सुमन कुमारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना देवी, सरोज रानी, अनुपम शर्मा, बबली देवी, कुसुम, कुमध ठाकुर, शशि बाला, अनूप लता, उर्मिला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।