फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Councillors annoyed over no provision of funds

ऐच्छिक निधि का प्रावधान न होने पर भड़के पार्षद

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Councillors annoyed over no provision of funds
ऐच्छिक निधि का प्रावधान न होने पर जिला परिषद के सदस्य भड़के। - फोटो : file photo

ऐच्छिक निधि का प्रावधान न होने पर जिला परिषद के सदस्य भड़क गए हैं। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य एवं छह पंचायत समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन


सचिव जिला परिषद ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों ने कार्रवाई रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं की जिससे कोरम के अभाव में बैठक का संचालन नहीं हो सका। जिला परिषद वार्ड नंबर 16 के सदस्य लेखराज ने बताया कि केंद्र सरकार ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों को ऐच्छिक निधि का प्रावधान नहीं किया है।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग के तहत भी अनुदान राशि जारी करने के लिए भी ऐच्छिक निधि का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐच्छिक निधि उपलब्ध नहीं करवाई जानी थी तो इन दोनों स्तरों के निर्वाचन पर करोड़ों रुपये की राशि क्यों व्यय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहकर बैठक का बहिष्कार किया गया कि जब तक केंद्र सरकार जिला परिषद, पंचायत समिति पदाधिकारियों को किसी प्रकार की ऐच्छिक निधि का प्रावधान नहीं करती तब तक वह इसी प्रकार जिला परिषद की बैठकों का बहिष्कार करते रहेंगे।


जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों ने इसके संबंध में एक ज्ञापन उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। जिसमें उन्होंने 14वें वित्त आयोग के तहत जारी अनुदान राशि को 13वें वित्त आयोग के प्रावधानों के तहत उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed