फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Couldn't survive by welding so mushroom became support

Hamirpur (Himachal) News: वैल्डिंग से नहीं हुआ गुजारा तो मशरूम बना सहारा

Mon, 09 Dec 2024 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Couldn't survive by welding so mushroom became support
मशरूम तैयार करने के दौरान चमनेड़ के राजकुमार। -स्रोत : डीपीआरओ
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के गांव चमनेड़ के किसान राजकुमार ने अपनी मेहनत और प्रदेश सरकार की योजनाओं के सहयोग से मशरूम की खेती में सफलता की मिसाल पेश की है। कभी पारंपरिक खेती और वैल्डिंग के काम से सीमित आय अर्जित करने वाले राजकुमार आज मशरूम की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि पहले वह पारंपरिक खेती के साथ वैल्डिंग का कार्य करते थे, लेकिन आय संतोषजनक नहीं थी। आय का वैकल्पिक साधन खोजते हुए उन्हें मशरूम की खेती के बारे में पता चला। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और विभाग से 50,000 रुपये की सब्सिडी और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकुमार का कहना है कि मशरूम की खेती बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। वह कहते हैं कि मशरूम यूनिट लगाने के लिए ज्यादा जगह या पूंजी की जरूरत नहीं होती। सरकारी सब्सिडी और प्रशिक्षण की मदद से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों और युवाओं से अपील की कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय के नए साधनों को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 बैग से शुरूआत, 400 तक का सफर

घर में 100 बैग की यूनिट लगाकर शुरू हुई इस यात्रा में राजकुमार ने बाजार में मशरूम की बढ़ती मांग को देखते हुए यूनिट की क्षमता बढ़ाकर 400 बैग कर दी। आज वह पीक सीजन में रोजाना 500-600 पैकेट मशरूम तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। एक पैकेट से उन्हें 20-22 रुपये की थोक आय होती है, जिससे अब उनकी मासिक आय लाखों में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed