फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona vaccine will be installed at 62 places in Hamirpur today

हमीरपुर में आज 62 स्थानों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 22 Jun 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be installed at 62 places in Hamirpur today
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे पीएसची गलोड़ में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए आरंभ किए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तीसरे दिन 23 जून बुधवार को जिलेभर में कुल 62 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में इस आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन बुकिंग पर ही टीके लगाए जा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के बाद अगर कोई व्यक्ति शाम 3 बजे तक टीका लगवाने नहीं आता है तो मौके पर उपस्थित अन्य लोगों को यह टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केवल उनके गृह क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र में पहले आओ, पहले पाओ आधार पर टीके लगेंगे तथा आधार नंबर के साथ उनका पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के दो टीकाकरण केंद्रों पर 200-200 लोगों, नागरिक अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों पर 150-150 और अन्य सभी टीकाकरण केंद्रों पर केवल 100-100 लोगों को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही टीके लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों और अन्य सभी श्रेणियों के फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए वीरवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर-1, मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर-2, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, पीएचसी कोट, पीएचसी कुठेड़ा, पीएचसी उहल, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी महल, पीएचसी कड़ोहता, पीएचसी भरेड़ी, पीएचसी बगवाड़ा, पीएचसी चंबोह, पीएचसी मैड़, पीएचसी जाहू, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी सेरा, पीएचसी धनेटा, पीएचसी चौड़ू, सीएचसी गलोड़, पीएचसी कांगू, पीएचसी कश्मीर, पीएचसी फाहल, पीएचसी नालटी, पीएचसी धनेड, नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी, पीएचसी भोटा, पीएचसी बड़ाग्रां, पीएचसी गारली, पीएचसी चकमोह, पीएचसी ननावां, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी जंगलबैरी, पीएचसी चबूतरा, पीएचसी चौरी, पीएचसी गुब्बर, पीएचसी पटलांदर, स्वास्थ्य उपकेंद्र हड़ेटा, पालवीं, पपलाह, पनसाई, करेर, झनिक्कर, भीड़ा, उटपुर, बणी रोपा, खटरीं, चौकी कनकरी, धिरवीं, हनोह, लुद्दर महादेव, पंजोत, उखली, अघार, खिडक़ी, सचूही, पथलियार, हार, बडडू, बेला, बसारल और बलडूहक में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed