{"_id":"60df53968ebc3ecccc2903cf","slug":"corona-vaccination-figure-crosses-three-lakhs-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml375616475","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा तीन लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा तीन लाख के पार
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के कार्य में जिला हमीरपुर लगातार सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीन की खुराक लगवाने वालों का आंकड़ा तीन लाख से ऊपर चला गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में लगातार लोगों को कोरोना रोधी टीके लगा रही हैं। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की कुल 3,00,670 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
18 वर्ष से अधिक आयु के 2,40,949 लोग कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगवा चुके हैं, जबकि 59,721 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य खंड बड़सर में 44,826 लोग पहली डोज और 8781 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य खंड भोरंज में 48,919 लोगों को पहली खुराक और 16,390 लोगों को दोनों टीके लग गए हैं। गलोड़ खंड में पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 31,110 है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 5985 तक पहुंच गया। नादौन खंड में 31,643 लोग पहली और 4342 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
सुजानपुर खंड में पहली खुराक लगवाने वाले लोगों की संख्या 28,518 हो गई है, जबकि 6867 लोगों को दूसरी खुराक भी लगा दी गई है। टौणी देवी खंड में 36,994 लोग पहली और 8733 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर 17,326 लोगों को पहला और 7093 लोगों को दोनों टीके लगा दिए गए हैं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1613 हो गई है, जबकि दोनों टीके लगवाने वालों का आंकड़ा भी 1530 तक पहुंच गया है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और टीका लगवाने वाले लोग बधाई के पात्र हैं।