फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona

हमीरपुर में भाई-बहन समेत कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले आए सामने

Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को दो भाई और उनकी एक बहन समेत कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले सामने आए हैं। 26 वर्षीय और 28 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती तीनों भाई-बहन कोरोना संक्रमित जिजवीं की रहने वाले हैं और हाल ही में चंडीगढ़ से लौटे हैं। जबकि, 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित भेरड़ा का निवासी है और दिल्ली से लौटा है। इसे सासन में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। चारों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन चार नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 243 पहुंच गया है। सोमवार को एक ही दिन में 19 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिन्हें प्रशासन ने कोविड-19 केयर सेंटर से घर भेजा। इन 19 नए स्वास्थ्य हुए लोगों के साथ जिला में कोरोना से जंग जितने वाले लोगों का आंकड़ा भी 155 पहुंच गया। अब जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 106 रह गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सोमवार को कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19 लोग स्वास्थ्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed