{"_id":"5e6bcf1f8ebc3ea7f7698b37","slug":"corona-fear-hamirpur-hp-news-sml3274366125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर, चिकन-अंडे की बिक्री हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर, चिकन-अंडे की बिक्री हुई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। कोरोना वायरस के भय का असर चिकन विक्रेताओं के साथ अंडे बेचने वाले कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। लोग वायरस से बचाव को लेकर एहतियात बरत रहे हैं। दामों में गिरावट होने के बावजूद बिक्री में तेजी नहीं आ रही है। सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय मेले में चहल पहल होने के बावजूद लोग चिकन व अंडे आदि खाने से परहेज कर रहे हैं।
सैकड़ों की संख्या में यहां बाहर से आए दुकानदार चौगान में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन, जो भीड़ चिकन विक्रेताओं की दुकानों में हुआ करती थी, वह देखने को नहीं मिल रही। जिसके कारण अंडे के दामों में भी काफी कमी आई है। करीब 1 माह पहले 70 रुपये प्रति एक दर्जन के भाव से अंडे बिक रहे थे। लेकिन, इन दिनों अंडे के भाव 50 रुपये प्रति दर्जन होने के बावजूद संतोषजनक बिक्री नहीं हो पा रही। चिकन विक्रेताओं के पास भी खाने के शौकीन लोग जाने से गुरेज कर रहे हैं। मंदी के दौर में अंडों और चिकन की बिक्री में गिरावट आने से कारोबारियों को घाटा उठाना पड़ रहा है। वहीं, स्ट्रीट बेंडर कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि इन दिनों अंडे की बिक्री में काफी मंदी आई है।