फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona Case

हमीरपुर जिले में कोरोना के 18 नए मामले

Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि इनमें से 12 लोग प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव आए हैैं। इनमें गलोड़ क्षेत्र के गांव ब्राहलड़ी के तीन लोग 65 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक और 66 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ा के भाटी गांव के तीन लोग 46 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक, नादौन के किटपल गांव के तीन लोग 34 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक और 44 वर्षीय व्यक्ति, सेरा क्षेत्र के गांव जरोट के दो लोग 35 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बच्ची और बकारटा गांव डाकघर मसियणा का 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा घलूं गांव की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
नादौन उपमंडल और गलोड़ में शनिवार को कोरोना संक्रमण के पांच-पांच मामले सामने आने से क्षेत्रवासी सहम गए। कुछ दिन पहले नादौन के साथ लगते बेला पंचायत में एक ही परिवार के 8 और अन्य चार मामले पड़ोस के आए थे। नादौन क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर लोगों में चिंता है। जितेंद्र, परमेश, नीतिश, प्रकाश चंद ने कहा कि नए नियमों के अनुसार संक्रमित लोगों को घर में ही संगरोध किया जा रहा है। इसके कारण ऐसे अधिकांश लोग संगरोध के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक और जहां लोग बेपरवाह होते जा रहे हैं वहीं प्रशासन भी ज्यादा सख्ती नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगरोध नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए। इस संबंध में बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि प्रशासन कि ऐसे मामलों पर कड़ी नजर है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह ऐसे मामलों में जागरूक रहें तथा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed