फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona Case

हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के 11 नए मामले

Sat, 20 Jun 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोविड-19 संक्रमितों के 11 और नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 166 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले 56 पहुंच गए हैं। शनिवार को सामने आए 11 मामलों में इसमें 3 महिलाएं तथा 7 पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। इनमें 33 वर्ष, 70 वर्ष के दो पुरुष तथा 30 वर्ष की एक महिला यह पांच लोगों का परिवार 12 जून को दिल्ली से आया था तथा गृह संगरोध में था। इनमें 3 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

तीन और मरीज सुजानपुर क्षेत्र के छनेड़ गांव के एक ही परिवार के हैं और यह पहले पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क के ही हैं। इनमें एक 48 वर्षीय व्यक्ति तथा 36 वर्षीय महिला और 12 वर्ष का छोटा बच्चा शामिल है। डवोल नालटी क्षेत्र के दो मरीज पति-पत्नी जिसमें 66 वर्ष का व्यक्ति तथा 62 वर्ष की उसकी पत्नी 11 जून को इनका बेटा इन्हें निजी कार से घर छोड़ गया था। ये गृह संगरोध में थे। टौणी देवी ब्लॉक के शूल मझोग से 31 वर्ष का व्यक्ति दिल्ली से आया था तथा सत्संग भवन में संगरोध में था। सुजानपुर ब्लॉक के मैहस कुआल से 28 वर्ष का व्यक्ति 13 जून को दिल्ली से आया था तथा गृह संगरोध में था। बड़सर के घोड़ी-धबीरी से 39 वर्ष का व्यक्ति 13 जून को दिल्ली से आया था। संस्थागत संगरोध केन्द्र बीबीएन में वह संगरोध में था। सभी मरीजों को कोविड-19 समर्पित संस्थानों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि 19 जून को जिले में 271 सैंपल लिए गए थे। जो 20 जून को आईएचबीटी पालमपुर को जांच के लिए भेज दिए गए। इनमें से कोविड-19 समर्पित संस्थान एनआईटी हमीरपुर से कंनकलुसिव/फॉलोअप सैंपल 4, भोरंज ब्लॉक से 61, टौणी देवी से 33, सुजानपुर से 34, नादौन से 43, बड़सर से 66, गलोड़ से 26, डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर से 4 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed