{"_id":"5f3f971a8ebc3e3ca74d2e65","slug":"coron-update-hamirpur-hp-news-sml342333132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 7 लोग निकले पॉजिटिव, 3 ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 7 लोग निकले पॉजिटिव, 3 ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में वीरवार को 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि तीन लोग ठीक भी हुए हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 427 पहुंच गई है। हालांकि 355 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 68 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में जंगलबैरी क्षेत्र के गांव कुडाणा का 32 वर्षीय युवक शामिल है। वह चंडीगढ़ से आया था। उत्तराखंड से लौटे और संस्थागत संगरोध में रखे गए बड़सर के गांव काथला के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क की आशंका के कारण गृह संगरोध में रखी गई गांव घोड़ी की 60 वर्षीय और 38 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली से आया दियोटसिद्ध का 34 वर्षीय व्यक्ति, गुरुग्राम से लौटा भोरंज के खरवाड़ क्षेत्र के गांव सेउ का 31 वर्षीय व्यक्ति और बिहार से लौटा गलोड़ क्षेत्र के गांव बनखड का 36 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। ये तीनों व्यक्ति भी गृह संगरोध में रखे गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सातों लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को स्वस्थ हुए 3 लोगों में तहसील बिझड़ी के गांव पंथियानी का 47 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव उसनार कलां डाकघर नारा का 28 वर्षीय व्यक्ति और टौणी देवी तहसील के गांव पंजोत का 19 वर्षीय युवक शामिल है। इन तीनों लोगों को घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।