फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Controversial works will no longer become a hindrance in the development of Panchayats.

Hamirpur (Himachal) News: विवादित कार्य अब पंचायतों के विकास में नहीं बनेंगे बाधा

Mon, 09 Dec 2024 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतों के विकास में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए अब विवादित कार्यों को लेकर नई योजना बनाई गई है। जो विकास कार्य विवादों के कारण शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी प्रस्तावित राशि को अन्य विवाद रहित कार्यों में लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे पंचायतों में विकास कार्यों में गति आएगी और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का सही तरीके से उपयोग होगा।
विज्ञापन

पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से धन मुहैया कराया जाता है। इस पैसे का उपयोग पंचायत प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के माध्यम से होता है। हालांकि, कुछ कार्य विवादों के कारण शुरू नहीं हो पाते, जिसके कारण पंचायतों के पास उपलब्ध धन का उपयोग नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

जिला परिषद के पास करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये की राशि बकाया है, जिसे विवादों के कारण खर्च नहीं किया जा सका है। पिछले पांच वर्षों में जिला परिषद को 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली थी, जिसमें से अधिकांश का उपयोग हो चुका है। यह राशि पंचायतों में सोलर लाइट, हैंडपंप, मार्ग मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए रखी गई थी, लेकिन विवादों के कारण इन कार्यों में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पंचायत समितियों और पंचायतों द्वारा खर्च नहीं हुए पैसे का आकलन किया जा रहा है और यह राशि उन कार्यों में लगाई जा रही है, जहां कोई विवाद नहीं है। इस प्रक्रिया से पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सकेगा।

पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। कुछ कार्य विवाद होने के चलते शुरू नहीं हो पाते हैं। जो पैसा खर्च नहीं हुआ है, उसे उन कार्यों में लगाया जा रहा है, जहां विवाद न बने।
-शशिबाला, जिला पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed