फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contractors of NH construction company are showing extreme negligence

Hamirpur (Himachal) News: लापरवाही की हद कर रहे एनएच निर्माण कंपनी के ठेकेदार

Sun, 07 Jul 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Contractors of NH construction company are showing extreme negligence
एनएच तीन पर लटका बिजली का खंभा। संवाद
11 केवी का खंभा गिरने के कगार पर, हो सकता है नुकसान
विज्ञापन


विनोद शर्मा

अवाहदेवी (हमीरपुर)। जालंधर-मंडी एनएच तीन का हमीरपुर-कोट से मंडी डबल लेन का निर्माण कार्य चला हुआ है लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही है। कोट से अवाहदेवी के बीच समीरपुर के संगरोह गांव से होते हुए बाईपास का निर्माण कार्य चला हुआ है। सड़क की कटिंग के दौरान बिजली के खंभे भी बीच में आ रहे हैं। इन्हें निर्माण कंपनी के ठेकेदार की ओर से दूसरी जगह शिफ्ट करना था। लेकिन, ठेकेदार ने 11 केवी के खंभों को शिफ्ट नहीं किया और सड़क की कटिंग कर दी। जबकि, पहले खंभों को शिफ्ट करना जरूरी था। सड़क कटिंग के कारण बिजली के खंभे एक छोर से लटक गए हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश की वजह से दो खंभों में से एक दूसरे के सहारे हवा में लटक गया और यह एचटी लाइन गांव के होकर अवाहदेवी के ट्रांसफार्मर तक जाती है।



अगर देर रात तूफान और बारिश हुई तो जानमान का नुकसान भी हो सकता है और क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में अंधेरा पसर जाएगा। इनमें अवाहदेवी, झांगड, संगरोह खुर्द, संगरोह कलां, डबरयाल आदि शामिल हैं। बिजली मंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता इंजीनियर दीपक चौहान ने कहा कि इन खंभों को एनएच निर्माण कंपनी की ओर से शिफ्ट करवाना था लेकिन इन्होंने सड़क की कटिंग कर दी। इस बारे में एनएच विभाग के इंचार्ज इंजीनियर सुशील ठाकुर ने कहा कि लोग इन खंभों को शिफ्ट करने में अड़ंगा डाल रहे हैं। एक दो दिन में लाइन को शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed