फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contractor terminated services of outsourced workers

Hamirpur (Himachal) News: ठेकेदार ने समाप्त की आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं, न्याय के लिए मुख्यमंत्री को भेज पत्र

Sun, 06 Oct 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Oct 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Contractor terminated services of outsourced workers
नादौन में ज्ञापन देने पहुंचे जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों की ठेकेदार ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सेवाएं समाप्त करने से बेरोजगार हुए कर्मचारियों ने अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से न्याय की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने शनिवार को लघु सचिवालय नादौन में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अमन कुमार, अरुण कुमार, करण, अश्विनी, रोहित, संदीप, विजय, शशि, पवन, संजीव आदि ने कहा कि ठेकेदार ने तीन अक्तूबर को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं और उन्हें काम पर न आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10, 12 और 14 वर्षों से जल शक्ति विभाग में बतौर पंप ऑपरेटर, बेलदार और चौकीदार अपनी सेवाएं दे रहे थे। कई कर्मचारियों की आयु इतनी हो चुकी है कि वे दूसरी जगह भी नौकरी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी नौकरी के सहारे परिवारों का भरण पोषण निर्भर है। यदि इस स्थिति में उनकी नौकरी जाती है तो आर्थिक तंगी के कारण उनके परिवार सड़कों पर आ जाएंगे। ठेकेदार के फैसले के कारण अब उन्हें परिवार के पालन पोषण की चिंता सता रही है। कर्मियों ने कहा कि विभाग नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है, इसीलिए उनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं। उन्होंने गुहार लगाई है कि नई भर्ती के साथ-साथ उन्हें भी नौकरी पर रखा जाए और उन्हें नौकरी से न निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed