फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Containment Zone

ग्राम पंचायत चलोह का वार्ड नंबर-4 कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 10 Jun 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद सुजानपुर की चलोह पंचायत के वार्ड एक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस आशय के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते क्षेत्र में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी गई है। आदेशों में कहा गया है कि सुजानपुर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलोह के गांव छनेड़ में गत दिन कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति का मामला सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी। ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने और फैलने से रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता थी। आदेश के अनुसार क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे लोगों और वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी छूट भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

लोगों को दूध, किराना, फल-सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा करेगा। न इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed