फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   contaiment zone

ग्राम पंचायत बगवाड़ा के दो गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

Tue, 16 Jun 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत बगवाड़ा के दो गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील को खत्म कर दिया गया है। गांव समलैहड़ा में दिल्ली से लौटे पति और पत्नी को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपल रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने और इसे फैलने से रोकने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत बगवाड़ा के वार्ड नंबर-4 के गांव समलैहड़ा और इसी वार्ड के गांव गहरी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन आदेशों के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल-सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन की ओर से घर-द्वार पर ही की जाएगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा करेगा, न इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed