फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contact devices distributed to 34 teachers

Hamirpur (Himachal) News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच फरार

Sat, 24 Aug 2024 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Contact devices distributed to 34 teachers
पकड़े गए आरोपियों के साथ डीएसपी नितिन चौहान तथा थाना प्रभारी नादौन बाबू राम सहित अन्य कर्मचारी।
जल शक्ति विभाग के पाइप चोरी करने आए थे, लोगों ने दी थी सूचना
विज्ञापन

भवड़ा के निकट सामने आया मामला, एक ट्रक और कार भी जब्त

पुलिस ने चोरों से करीब 50 से 60 लाख रुपये का सामान किया बरामद, छानबीन जारी

चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे सात लोग, लोगों ने दी पुलिस को सूचना


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत मुख्यमंत्री के पैतृक निवास भवड़ा के निकट जल शक्ति विभाग के पाइप चोरी करने आए दो युवकों को पकड़कर नादौन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरों से करीब 50 से 60 लाख रुपये के पाइप बरामद किए हैं। वहीं, एक बिना नंबर का ट्रक और कार को कब्जे में लिया है। थाना क्षेत्र नादौन की अमलैहड पंचायत के कुछ लोगों ने वीरवार रात करीब 11 बजे पुलिस को क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों के घूमनेे की सूचना दी। बताया कि गांव में सड़क किनारे रखी विभाग के पाइपों को कुछ लोग ट्रक में लोड कर रहे हैं।



सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने मुख्य आरक्षी कुशल कुमार की अगुवाई में एक टीम को मौके पर भेजा। तब तक काफी लोग वहां जमा हो गए थे। इन्होंने बताया कि दो वाहनों में करीब सात लोग आए थे। इनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने चोरी के आरोप में सद्दाम हुसैन निवासी गांव चठियार कठुआ और मोहम्मद शब्बीर निवासी गांव कल्याल कठुआ जम्मू क्षेत्र को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को ट्रक में रखी पांच, आठ और 10 इंच के 60 पाइप बरामद हुई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि शिमला के लंज और शाहपुर आदि क्षेत्रों में हुई ऐसी चोरियों में इनका हाथ हो सकता है। वहीं, अन्य राज्यों में भी इनका चोरी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह है। थाना पहुंचे डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा उनके साथियों की भी तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। आज दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed