{"_id":"2af4f30ed52592391a4c18698e730f1e","slug":"consumers-demands-to-supply-gas-cylenders-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंचाए जाएं गैस सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पहुंचाए जाएं गैस सिलेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन में इंडियन आयल कार्पोरेशन ने भुगतान के बावजूद लोगों के घर तक गैस न पहुंचाने के लिए नगर पंचायत पार्षद शम्मी सोनी ने कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
कंपनी को लिखे पत्र में शम्मी सोनी ने कहा है कि गैस सप्लाई आने के बाद लोग गैस के लिए काफी समय बर्बाद कर रहे हैं जबकि कंपनी उनसे गैस सिलेडंर घर तक पहुंचाने का भुगतान ले रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कंपनी अधिकारियों से गैस बुक करवाने के लिए एसएमएस सुविधा देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी को गैस सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंचाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सिलेंडर उठा कर ले जाना बहुत ही मुश्किलों भरा है। सिलेंडर की सप्लाई सुबह कार्यालय समय में होती है। इसके चलते ज्यादातर पुरुष अपने कार्यालयों में होते हैं।
सिलेंडर लाने के लिए घर के बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे ही मौजूद होते हैं। लिहाजा, कंपनी गाड़ी में गैस सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंचाए और लोगों को सिलेंडर बुक करने के लिए एसएमएस सुविधा भी शीघ्र मुहैया करवाए।